Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 30°C

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी BJP की सरकार’, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी BJP की सरकार’, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी। गडकरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले नौ सालों में देश के विकास के लिए अच्छा काम किया है।

गडकरी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन और भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजगार पैदा करने की जरूरत है।

सड़क परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, “2024 हम जितने वाले हैं। हम 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “हमने अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। लोग हमें देश के विकास के लिए चुनेंगे।”

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 543 में से 303 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 52 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

मंत्री ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्या भूख, गरीबी और बेरोजगारी है। गडकरी ने कहा, वह निर्माण उपकरण के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं जो हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली जैसे स्वच्छ ईंधन पर काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना निर्माण की लागत को कम करने की भी आवश्यकता है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.