Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

उत्तराखंड : अब हरिद्वार में लव जिहाद, अंकित निकला उस्मान

उत्तराखंड : अब हरिद्वार में लव जिहाद, अंकित निकला उस्मान

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उस्मान नाम के युवक ने अंकित नाम से फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी युवक की सच्चाई सामने आ गई।

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया है कि जब उसने शादी के लिए अंकित पर दबाव डाला तो वो उसे मस्जिद में ले गया और मतांतरण के लिए दबाव डालने लगा। वहां युवती को आरोपी की असलियत के बारे में पता चल गया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, जहां पता चला कि आरोपी का असली नाम अंकित नहीं, बल्कि उस्मान है, जो जूस का ठेला लगाता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि उत्तराखंड में लव जिहाद की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। रोजाना किसी न किसी शहर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिले में ये घटनाएं ज्यादा सामने आई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पुरोला की घटना के बाद वहां लोग आक्रोशित हैं।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.