Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन : धनुष श्रीकांत ने जूनियर विश्व कप में भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण पदक

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन : धनुष श्रीकांत ने जूनियर विश्व कप में भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण पदक

धनुष श्रीकांत ने सुहल, जर्मनी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप के तीसरे दिन सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता में भारत का तीसरा स्वर्ण है।

धनुष ने 24 शॉट के फाइनल में 249.4 अंक बनाकर रजत पदक विजेता स्वीडन पोंटस कालिन को पीछे छोड़ दिया। फ्रांस के रोमैन औफ्रेरे ने कांस्य पदक जीता।

भारत ने स्कीट मिक्स्ड टीम प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता, जब हरमेहर लैली और संजना सूद ने स्वीडिश विरोधियों, डेविड जोंसन और फेलिशिया रोस की जोड़ी को हराया।

भारत अब तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में सबसे आगे है, अब तक दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर है।

तीन भारतीयों ने जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह बनाई। धनुष के अलावा, जिन्होंने 628.4 के स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल किया, प्रथम भड़ाना 628.7 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। रविवार को एयर राइफल मिक्स्ड टीम गोल्ड जीतने वाले अभिनव शॉ भी 626.7 के स्कोर के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहे।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.