Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 28°C

दिल्ली-NCR में आज बूंदाबांदी तो कल से सताएगी गर्मी, कई राज्यों में चलेगी लू और बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज बूंदाबांदी तो कल से सताएगी गर्मी, कई राज्यों में चलेगी लू और बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

जून का महीना शुरू हो चुका है लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी का प्रकोप कम ही देखने को मिला है। हर दूसरे-तीसरे दिन होने वाली बारिश की वजह से मौसम में राहत है। तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है। आसमान में बादल और सूरज की लुकाछिपी चल रही है। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से कुछ राहत तो मिली है लेकिन अब अचानक से मौसम करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार 8 जून को दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में भीषण उमस वाली गर्मी पड़ेगी। हालांकि बुधवार 7 जून को कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 12 जून तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही दिन में तेज गर्म हवाओं के चलने की भी चेतावनी दी गई है। IMD ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में समूचे उत्तर प्रदेश में तेज लू चलेगी और तापमन में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इस दौरान राजस्थान के कई इलकों में हलकी बारिश हो सकती है, जिससे वहां तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में लू का चलना जारी रहेगा। अभी तक राज्य में लू का प्रकोप ज्यादा नहीं था लेकिन आज 7 जून से 10 जून तक लू अपना भीषण रूप दिखाएगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कई इलकों में भी लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि इस दौरान ज्यादा जरुरी होने पर ही बाहर निकलें, क्योंकि यह लू बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और पूरे शरीर को ढककर ही बाहर जाएं।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.