Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 28°C

लद्दाख के बाद असम में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

लद्दाख के बाद असम में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

असम के तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में भूकंप का झटका लगा है। इसकी गहराई 10 किमी थी।

बता दें कि इससे पहले 29 मई को भी असम में भूकंप आया था। सोनितपुर में भूकंप के झटके लगे थे। सोमवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी।

उधर, गुरुवार रात केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार रात 10 बजकर 22 मिनट पर आया था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। भूकंप की गहराई 10 किमी थी।

 

Filed under Assam

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.