Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 29°C

‘राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं हुए अरविंद केजरीवाल’, BJP ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

‘राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं हुए अरविंद केजरीवाल’, BJP ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड खड़े भी नहीं हो सकते हैं। मनोज तिवारी ने लिखा, ‘जो राष्ट्रगान के लिये 52 सेकंड नहीं खड़ा हो सकता वो #अरविंद केजरीवाल तिरंगे व राष्ट्र के लिये क्या खड़ा होगा..!! आज यही हुआ #दिल्ली में।’ बताया जा रहा है कि यह वीडियो विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार की तरफ से आयोजित पर्यावरण सम्मेलन कार्यक्रम का है।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय मंच पर खड़े हैं और आपस में कुछ बात कर रहे हैं। तभी अनाउंसमेंट किया जाता है कि सभी लोग राष्ट्रगान के लिए अपने-अपने स्थान पर खड़े हो जाएं। तभी कुछ और भी लोग वहां खड़े हो जाते हैं। उसी दौरार फिर से अनाउंसमेंट किया जाता है कि सीएम साहब थोड़ी व्यस्तता से समय निकालकर हमारे बीच आए हैं तो इस वक्त हमसे इजाजत चाहेंगे, लेकिन कार्यक्रम विधिवत चलता रहेगा। बाकी लोग अपने स्थान पर बने रहे। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि केजरीवाल कार्यक्रम से चले जाते हैं।

इस मामले में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जो राष्ट्रगान तक भी ना रुक पाए वो कैसा देशभक्त? अरविंद ने खुद ही अपनी असलियत सबके सामने लाकर रख दी।’ वहीं, दिल्ली बीजेपी की तरफ से एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, ‘ये कैसी कट्टर देशभक्ति है AAP की केजरीवाल जी, जो राष्ट्रगान तक नहीं रुक सके।’

Filed under Delhi India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.