Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

मां की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर थाने पहुंची बेटी, गिरफ्तार

मां की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में भरकर थाने पहुंची बेटी, गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बेटी ने अपनी मां की हत्या कर उसे ट्रॉली में भरकर खुद पुलिस थाने पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में रहने वाली 39 वर्षीय सेनाली सेन ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने शव को एक ट्रॉली बैग में भर कर पुलिस स्टेशन ले गई और अपना जुर्म कबूल किया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय बिवा पाल के रूप में हुई है।

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी महिला अपनी मां, पति और सास के साथ अपार्टमेंट में रहती थी। आए दिन उसकी सास और मां में झगड़ा होता था, तो मृतक धमकी देती थी कि वो नींद की गोली खा लेगी और आत्महत्या कर लेगी।

मायको लेआउट पुलिस का कहना है, “शव को कल थाने लाया गया और बेटी सेनाली सेन (39) के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में लिया है।

 

Filed under Karnataka

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.