Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

दिल छू लेगा ‘गदर 2’ का नया गाना ‘खैरियत’, आंसू बहाते दिखे सनी देओल

दिल छू लेगा ‘गदर 2’ का नया गाना ‘खैरियत’, आंसू बहाते दिखे सनी देओल

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का गाना ‘खैरियत’ आज रिलीज किया गया है. इस गाने में सनी देओल अपने बेटे की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं. गाना बेहद इमोशनल है जिसे सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी. गाने में सनी देओल एक ट्रक पर बैठकर कहीं जा रहे हैं और रास्ते भर अपने बेटे की यादों में खोए हुए उसकी खैरियत की दुआ कर रहे हैं. वहीं अमीषा पटेल भी बेटे के लिए लगातार प्रार्थना करती दिख रही हैं.

गदर 2 का नया गाया खैरियत आपके दिल को छू लेगा. इस गाने में एक माता-पिता के इमोशन को बखूबी दिखाया गया है. ये एक स्लो सॉन्ग है, जो इमोशन्स से भरा हुआ है. इस गाने को सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी. गाने में सनी देओल को ट्रक पर बैठकर पाकिस्तान जाते हुए दिखाया जाता है. वो पूरे रास्ते अपने बेटे की फोटो को सीने से लगाए उसकी सलामती की दुआ करते हुए जाते हैं. बेटे की याद में सनी देओल की आंखों से आंखू थमने का नाम नहीं ले करे.

बेटे की सलामती के लिए आंसू बहाते दिखे सनी देओल

गाने में तारा सिंह का बेटा जीते पाकिस्तान में कहीं फंसा हुआ है. इस बार सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं. वहीं सकीनी भी अपने बेटे के लिए आंसू बहाती दिखती है. जीते जो अब बड़ा हो चुका है वो कहीं फंसा हुआ है और अपने पिता को याद करते हुए उनकी तस्वीर देखता है. गाने के आखिर में सनी देओल एक कब्र पर आंसू बहा रहे हैं.

पाकिस्तान में फंसा है तारा सिंह का जीते

गदर 2 के इस गाने को मालिक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने के बीच में कई बार तारा सिंह और सकीना अपने बेटे के साथ बिताई यादों में खो जाते हैं. अब जीते पाकिस्तान में कैसे और क्यों फंसा है और क्या तारा सिंह अपने बेटे को सही सलामत वहां से निकाल पाएंगे ये तो 11 अगस्त को फिल्म रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा.

आपको बता दें इससे पहले गदर 2 का लवली सॉन्ग ‘उड़ जा काले कावा’ रिलीज हो चुका है. इस गाने ने एक बार फिर ‘गदर’ की कहानी याद दिला दी. उड़ जा काले कावा में अमीषा पटेल और सनी देओल की लवस्टोरी दिख रही है. इस गाने के रीमेक और फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है.

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.