Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

Manipur की बेटियों के साथ जिस ‘हेरोदास मैतेई’ ने की इंसानियत की सारी हदें पार, सामने आई दरिंदे की तस्वीर

Manipur की बेटियों के साथ जिस ‘हेरोदास मैतेई’ ने की इंसानियत की सारी हदें पार, सामने आई दरिंदे की तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक और भयावह वीडियो सामने आने के बाद, देश भर में लोगों का गुस्सा फुट रहा है। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करवाने वाली वायरल वीडियो ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। हर कोई सरकार से अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। वहीं, भीड़ में इस काली करतूत को अंजाम देने वाले एक मुख्य अपराधी की तस्वीर सामने आ गई है।

कौन है मणिपुर घटना का मुख्य अपराधी?

मई में मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपी, जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और महिला को पकड़ रखा था, उचित पहचान के बाद आज सुबह एक ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी का नाम हुइरेम हेरोदास मेइतेई है, जो पेची अवांग लीकाई का रहने वाला है और उसकी उम्र 32 साल है।

Filed under Manipur

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.