Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की IAS रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी मारा छापा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की IAS रानू साहू गिरफ्तार, ईडी ने कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाने के बाद आईएएस अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की। सूत्रों ने दावा किया कि पीएमएलए मामला कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है।

कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी छापे

साहू के अलावा ईडी की टीम ने प्रदेश कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों की भी तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीमों को सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही थी। शुक्रवार को ईडी ने रायपुर के देवेंद्र नगर में अग्रवाल और साहू के परिसरों की तलाशी ली। ईडी की एक और टीम कोरबा नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के ठिकाने पर देखी गई।

दरवाजे पर ताला लगा हुई छानबीन

छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दिया। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया गया और फिर ईडी की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

18 जुलाई को शीर्ष अदालत ने ईडी को 2,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की गहन जांच करने का निर्देश दिया था।

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.