Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

मणिपुर मामले पर लोकसभा में बोले अमित शाह- हम तैयार, विपक्ष क्यों नहीं कर रहा चर्चा

मणिपुर मामले पर लोकसभा में बोले अमित शाह- हम तैयार, विपक्ष क्यों नहीं कर रहा चर्चा

मणिपुर मामले पर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और सोमवार को भी संसद के दोनों सदन नहीं चल पाए. विपक्षी पार्टियों की मांग है कि मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बयान दें. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर को लोकसभा में बयान दिया और विपक्ष से सदन में चर्चा करने की अपील की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा, ‘मेरा विपक्ष के सभी सदस्यों से आग्रह है, एक संवेदनशील मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के सदस्यों ने चर्चा की मांग की है. मैं सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं, विपक्ष चर्चा क्यों नहीं करना चाहता है. मेरी अपील है कि चर्चा होने दे और पूरे देश के सामने सच्चाई जाए यह काफी जरूरी है.’

आपको बता दें कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसपर काफी बवाल हुआ था. 4 मई की इस घटना का वीडियो जुलाई में वायरल हुआ और उसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को अरेस्ट किया था. विपक्ष इसी मसले पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन जब से मॉनसून सत्र शुरू हुआ है तभी से विपक्षी दलों का हंगामा जारी है.

पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन में बयान देते हुए विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की थी, राजनाथ ने आरोप लगाया था कि विपक्ष खुद ही चर्चा नहीं होने देना चाहता है इसलिए बार-बार हंगामा कर रहा है. अब राजनाथ के बाद अमित शाह ने भी विपक्ष पर निशाना साधा है और चर्चा से बचने की आरोप लगाया है.

संसद के मॉनसून सत्र में शुरुआत से ही मणिपुर मामले पर बवाल हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र की शुरुआत से पहले सदन के बाहर बयान दिया था और मणिपुर की घटना पर अपना गुस्सा व्यक्त किया था. पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से इस तरह की घटना में कड़ा एक्शन लेने की मांग की थी.

 

Filed under Manipur

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.