Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

हरियाणा के नूंह में दंगाईयों पर आज भी जारी है बुलडोजर एक्शन, जानें कहां-कितना जमींदोज हुआ अवैध कब्जा

हरियाणा के नूंह में दंगाईयों पर आज भी जारी है बुलडोजर एक्शन, जानें कहां-कितना जमींदोज हुआ अवैध कब्जा

हरियाणा के नूंह को हिंसा की आग में झोंकने वालों के खिलाफ सरकार का एक्शन जारी है। कल प्रशासन ने 13 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाय था तो आज सुबह से ही बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। कल दंगे के आरोपियों के 20 घर-दुकानों और 250 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया था। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की 13 एकड़ जमीन खाली कराई गई थी। तो आज भी नूंह प्रशासन अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर डिमोलिशन की कार्रवाई कर रहा है।

आज कहां चला बुलडोजर

आज नूंह के SHKM गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास सरकारी जमीन में बनी अवैध दुकानों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और आज पूरे दिन नूंह के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाना है। बता दें कि कल नूंह के जिस इलाके में बुलडोजर चला वो पूरा इलाका अवैध रूप से बसा है। इसमें सरकारी जमीन पर झुग्गियां बसाई गई हैं जिनमें रोहिग्या रहते हैं।

कल 14 एकड़ से ज्यादा अतिक्रमण कराया गया मुक्त

सरकार का बुलडोजर उस नल्हड़ महादेव मंदिर के आसपास के इलाके में भी चला जहां से फंसे हज़ारों हिंदुओं पर पहाड़ी से फायरिंग की गई थी। कल प्रशासन ने नल्हड़ शिव मंदिर के पीछे वन विभाग की करीब 5 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया था। पुन्हाना में भी वन विभाग की 6 एकड़ जमीन पर बने अवैध मकानों को धराशायी किया गया। नगीना के एमसी क्षेत्र में पड़ने वाले धोबी घाट में भी तोड़-फोड़ दस्ते ने करीब एक एकड़ जमीन को खाली करवाया है। ठीक वैसे ही नांगल मुबारिकपुर में 2 एकड़ जमीन पर बने टेंपरेरी शैड और वहां बने अवैध कब्जे को हटाया गया है।

SP और DC का ट्रांसफर, 202 गिरफ्तारियां

एक ओर जहां खट्टर सरकार ने नूंह SP और DC का ट्रांसफर कर दिया है तो वहीं हिंसा और आगजनी मामले में हरियाणा के 5 जिलों में अब तक 102 FIR दर्ज की गईं और 202 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए दंगा के आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Filed under Haryana

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.