Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

Jailer के पहले शो में दिखी सुपर स्टार रजनीकांत की दीवानगी, थिएटर के अंदर ही ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

Jailer के पहले शो में दिखी सुपर स्टार रजनीकांत की दीवानगी, थिएटर के अंदर ही ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

भारतीय सिनेमा लवर्स के लिए यह सप्ताह किसी जश्न से कम नहीं है, क्योंकि इस हफ्ते रजनीकांत, अक्षय कुमार और सनी देओल तीनों स्टार्स अपने फैंस के लिए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्में लेकर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों में फिल्म को लेकर अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। सुपर स्टार रजनीकांत की दीवानगी एक बार फिर लोगों को देखने को मिली है। सिनेमाघरों में शोज न सिर्फ हाउसफुल हैं, बल्कि लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थियेटर के अंदर जमकर डांस कर रहे हैं।

लोगों ने किया जमकर डांस

दो साल बाद रजनीकांत ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार अंदाज में कमबैक किया है। उन्होंने पहले दिन ही ग्रैड ओपनिंग से बवाल मचा दिया है। फिल्म सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ की कमाई में बड़ी सेंध लगाने वाली है। ‘जेलर’ का पहला शो देखने पहुंच रहे लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई के चेंबूर के एक सिनेमाघर से सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको रजनीकांत के लिए लोगों का प्यार साफ समझ आएगा।

ढ़ोल-नगाड़ों पर थिरकते लोग

सामने आए इस वीडियो में लोग ढ़ोल-नगाड़ों पर थिरकते दिख रहे हैं। लोग जमकर ढोल की थाप पर डांस कर रहे हैं। कुछ लोगों ने हाथ में रजनीकांत के बैनर और पैंप्लेट भी पकड़े हैं। फिल्म की शुरुआत होने के साथ ही लोग शोर मचाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज पर चेन्नई के सिनेमाघरों के बाहर उनके प्रशंसक जश्न मना रहे हैं। रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाया। वहीं लोग डीजे की बीट्स पर नाचते दिखे।

‘जेलर’ की रिलाज पर लोगों ने रजनीकांत के आगे फोड़े नारियल

इसके अलावा भी एक वीडियो सामने आया है, जहां लोग बेंगलुरु के अरुणा थिएटर के बाहर ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस कर रहे हैं। थिएटर के बाहर बड़े-बड़े कई होर्डिंग्स लगे नजर आ रहे हैं। वहीं लोग किसी त्योहार की तरह पटाखे जलाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों में इस तरह का क्रेज काफी दिनों बाद देखने को मिला है। फूल मालाओं से थिएटर सजे हैं। रजनीकांत के बैनर-पोस्टर के आगे लोग नारियल फोड़ते दिख रहे हैं।

साउथ में लोग करते हैं रजनीकांत को बहुत प्यार

बता दें, साउथ में रजनीकांत को लोग भगवान की तरह पूजते हैं। यही वजह है कि चेन्नई, बेंगलुरु में रजनीकांत की फिल्म रिलीज के मौके पर ऑफिसों में छुट्टी कर दी गई है। इतना ही नहीं कई ऑफिसों की तरफ से फिल्म की टिकट भी फ्री में दी गई हैं।

 

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.