Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

Dream Girl 2 के साथ लौटा ‘दिल का टेलीफोन 2.0’, मस्ती के डबल डोज के साथ आयुष्मान खुराना ने रिलीज किया पहला गाना

Dream Girl 2 के साथ लौटा ‘दिल का टेलीफोन 2.0’, मस्ती के डबल डोज के साथ आयुष्मान खुराना ने रिलीज किया पहला गाना

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। अब गुरुवार को फिल्म का पहला गाना ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ जारी कर दिया गया है, जो पूजा यानी आयुष्मान खुराना की मस्ती से भरा हुआ है। गाने में एक्टर के कई अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं।

ड्रीम गर्ल के पहले पार्ट में भी ‘दिल का टेलीफोन’ गाना शामिल किया गया था, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था। अब इस गाने ने नए वर्जन के साथ धमाकेदार वापसी की है। ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ पहले से ज्यादा मजेदार और मस्ती भरा है। फिलहाल ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ की कॉल का जवाब देने के लिए तैयार हो जाइए।

मीत ब्रदर्स ने गाना किया तैयार

ड्रीम गर्ल 2, दिल का टेलीफोन की प्यारी धुन को फिर से वापिस लाई है। गाने का पुराना वर्जन लोगों को पसंद आया था। अब ‘दिल का टेलीफोन’ नए ट्विस्ट के साथ वही पुराना जादू चलाने की पूरी कोशिश कर रहा है।’दिल का टेलीफोन 2.0′ का कंपोजिशन मीत ब्रदर्स ने किया है। वहीं, जोनिता गांधी और जुबिन नौटियाल की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं।

फिल्म की टैलेंट से भरी स्टारकास्ट

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ टैलेंट की एक टुकड़ी भी शामिल है जो हंसी और मनोरंजन के विस्फोट का वादा करती है। इनमें अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, विजय राज, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अन्नू कपूर और असरानी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

ड्रीम गर्ल 2 का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, एकता कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी फिल्म्स के बैनर तले ड्रीम गर्ल 2 को प्रोड्यूसर किया गया है। फिल्म 25 अगस्त 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.