Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

फरार गैंगस्टर माफिया हाजी इकबाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी कुछ राहत, 5 मामले किए निरस्त, अभी भी 35 से ज्यादा केस हैं दर्ज

फरार गैंगस्टर माफिया हाजी इकबाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी कुछ राहत, 5 मामले किए निरस्त, अभी भी 35 से ज्यादा केस हैं दर्ज

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड हाजी इकबाल पर दर्ज 40 मामलों में से सुप्रीम कोर्ट ने 5 मामलों को रद्द करने के आदेश दिए हैं। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल मल्ला पिछले दो सालों से फरार है उसपर और उसके परिवार पर गैंगस्टर एक्ट लगी हुई है। उसके चार बेटे और भाई महमूद अली अभी जेल में है। सहारनपुर पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है और करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया हुआ है। ईडी को भी उसकी तलाश है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाजी इकबाल के मिर्जापुर थाने में दर्ज सात मामलों की सुनवाई करते हुए उसपर दर्ज पांच मामलों को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं, महिला थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में सर्वोच्च कोर्ट ने निचली अदालत में अपील करने को कहा है। इकबाल पर डकैती, अपहरण, दुराचार जैसे कई संगीन मामले दर्ज है। ऐसा माना जा रहा है कि खनन माफिया इकबाल देश से बाहर कहीं भूमिगत है और इस मामले में पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय में भी पासपोर्ट रद्द करने के लिए दस्तावेज जमा किए हुए है।

इस बारे में सहारनपुर एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि उन्हें मीडिया से ये जानकारी मिली है, कोर्ट के आदेशों के मिलने पर उसकी विधिक समीक्षा की जाएगी।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.