Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 29°C

पंजाब: मणिपुर हिंसा के खिलाफ ईसाई संगठनों के बंद के दौरान प्रिंसिपल का गला काटने का प्रयास, गर्दन में आए गहरे जख्म

पंजाब: मणिपुर हिंसा के खिलाफ ईसाई संगठनों के बंद के दौरान प्रिंसिपल का गला काटने का प्रयास, गर्दन में आए गहरे जख्म

मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब में ईसाई व चर्च समर्थित संगठनों द्वारा बंद के अह्वान के दौरान एक स्कूल में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के प्रिंसिपल का गला काटने का प्रयास किया। प्रिंसिपल के गले पर गहरे जख्म आए हैं और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले का वीडियो आज वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया है।

जालंधर शहर में पंजाब बंद के दौरान नकोदर रोड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल संतराम कटारिया पर तेजधार हथियारों से बुरी तरह से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरदेव उर्फ काला (47) और सोनू (45) के रूप में हुई है। दोनों आबादपुरा के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि कल हुए हमले के बारे में उन्हें सूचना गुरुवार दोपहर को मुखबिर से मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

बुधवार को पंजाब बंद के दौरान डॉक्टर भीम राव अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों को छुट्टी दे रखी थी। लेकिन प्रिंसिपल रूटीन का काम निपटाने के लिए आए थे। स्कूल में प्रिंसिपल के अलावा एक चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी और थी। हमलावरों ने जब प्रिंसिपल पर हमला किया तो वह सुनकर दफ्तर की तरफ भागी, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। उसने मोहल्ले में शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। लोग खून से लथपथ प्रिंसिपल कटारिया को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। अस्पताल में अभी तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गले पर गहरे जख्म होने के कारण वहां टांके लगाए गए हैं। उन्हें बोलने से भी मना किया गया है। उन्होंने पुलिस को भी अभी तक बयान नहीं दिया है। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने मोगा जिले के कोट ईसेखां में दुकानदारों के साथ मारपीट की और एक दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से आत्मरक्षा में गोली चला दी थी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया था।

Filed under Punjab

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.