Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आया इसरो चीफ का बयान, बोले- भारत अब चांद पर है

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आया इसरो चीफ का बयान, बोले- भारत अब चांद पर है

भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह सफल लैंडिंग करते हुए इतिहास रच दिया है। आज बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी भाग पर सफल लैंडिंग की। इस मौके पर देश-दुनिया से भारत को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। ऐसे में इस सफलता पर इसरो चीफ एस सोमनाथ का भी बयान सामने आया है।

क्या बोले इसरो चीफ?

चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर सफलता से सॉफट लैंडिग करने के बाद इसरो के चीफ ने भी खुशी जताई। एस सोमनाथ ने संबोधन में कहा कि भारत अब चांद पर है।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

चंद्रयान-3 की सफलता पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दक्षिण अफ्रीका से बधाई दी। उन्होंने इसे गर्व का पल बताते बहुए सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और उसे चांद पर पूरा किया। आज के इस दिन को देश हमेशा हमेशा के लिए याद रखेगा।

ऐसे रचा इतिहास

भारत चंद्रमा के पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा और इशके दक्षिणी भाग में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं लेकिन किसी ने भी दक्षिणी भाग पर लैंडिंग नहीं किया। क्योंकि चांद के अन्य हिस्सों के मुकाबले दक्षिणी भाग पर लैंडिंग सबसे जटिल काम है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.