Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का समय आया सामने, ISRO प्रमुख ने बताया कब मानवयुक्त मिशन ‘गगनयान’ होगा लॉन्च

सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का समय आया सामने, ISRO प्रमुख ने बताया कब मानवयुक्त मिशन ‘गगनयान’ होगा लॉन्च

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद दुनियाभर में भारत और इसरो की वाहवाही हो रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के लैंडर को लैंड करवाने वाला पहला देश बन गया है। इस एतिहासिक उपलब्धि पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भी खुशी जताते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि कैसे इसको बयां करूं।

इसरो प्रमुख ने इसी के साथ स्पेस एजेंसी के आगे के मिशन के बारे में भी बताया।

सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का बताया समय

इसरो प्रमुख सोमनाथ से जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने पूछा कि अब सूर्य मिशन Aditya L1 कब लॉन्च होगा, तो उन्होंने बताया कि वो तैयार हो चुका है और बस लॉन्चिंग की तैयारी में है। सोमनाथ ने कहा कि यह मिशन सूर्य तक जाने का मिशन है और ये सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

सोमनाथ ने कहा कि लॉन्चिंग के बाद ये यान कई दिन लगाकर अपने गंतव्य स्थल एल-1 पर पहुंचेगा।

मानवयुक्त मिशन गगनयान पर भी दिया अपडेट

सोमनाथ ने कहा कि हम गगनयान को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन लॉन्च करेंगे। उन्होंने इसी के साथ बताया कि हम मैन मिशन से पहले कई और टेस्ट मिशन करने वाले हैं।

सोमनाथ ने कहा कि कई मिशन के बाद हम 2025 में मैन मिशन लॉन्च करेंगेस जिसमें अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजा जाएगा।

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.