Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

बीच बाजार फाड़े कपड़े, भाई की दुकान में रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग: नाबालिग हिंदू लड़की को घर से उठाकर ले गया था जावेद, देहरादून पुलिस ने पकड़ा

बीच बाजार फाड़े कपड़े, भाई की दुकान में रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग: नाबालिग हिंदू लड़की को घर से उठाकर ले गया था जावेद, देहरादून पुलिस ने पकड़ा

उत्तराखंड के देहरादून में जावेद नाम के युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की को डराकर दुष्कर्म किया। मामला 19 सितंबर, 2023 का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जावेद ने एक नाबालिग हिन्दू लड़की को धमका कर अपने साथ ले गया और उसका रेप कर आरोपित ने पीड़िता की वीडियो बना ली और ब्लैकमेल भी करने लगा।

जावेद ने नाबालिग के रेप के वीडियो के आधार पर दोबारा लड़की पर शारीरिक सम्बन्ध के लिए दबाव बनाने लगा। यह तब हुआ जब लड़की बाजार में खड़ी थी। जहाँ विरोध करने पर जावेद ने उसकी पिटाई की और और बीच बाजार कपड़े भी फाड़ दिए। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपित जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून के प्रेमनगर थानाक्षेत्र की है। यहाँ के गढ़ी कैंट में रहने वाली पीड़िता की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता की माँ ने बताया कि जावेद आमवाला नाम का युवक उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी पर कई दिनों से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।

हालाँकि, लड़की ने आरोपित को मना कर दिया था। फिर भी 19 सितंबर को जावेद ने रात 11 बजे लड़की को फोन कर के घर के बाहर आने के लिए कहा। जब लड़की ने मना कर दिया तो उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

शिकायत में आगे बताया गया है कि जावेद की इन धमकियों से लड़की डर गई। वो घर से बाहर आई तो जावेद उसे अपनी बाइक पर बिठा कर अपने भाई की दुकान पर ले गया। यह दुकान प्रेमनगर में ही है। यहाँ आरोपित ने लड़की के साथ रेप किया और उसकी वीडियो बना ली।

इस वीडियो के आधार पर जावेद लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देता रहा। हालाँकि, लड़की किसी न किसी बहाने से बचती रही।

बताया जा रहा है कि 22 सितंबर, 2023 को लड़की अपनी सहेली से मिलने उसके घर निरंजनपुर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में जावेद ने उसे फिर से रोक लिया। वह लड़की को अपने साथ कहीं ले जाने की कोशिश करने लगा। लेकिन लड़की ने इसका विरोध किया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

लोगों ने मिलकर जावेद की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता की माँ को सूचना दे कर थाने बुलाया। और बाद में लड़की की माँ की तहरीर पर जावेद के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। फ़िलहाल, जावेद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.