Skip to content
Thursday, November 5, 2026 Ahmedabad 34°C

16 साल के लड़के ने इंस्टाग्राम पर 12 साल की लड़की से की दोस्ती, फिर धोखे से होटल ले जाकर किया रेप

16 साल के लड़के ने इंस्टाग्राम पर 12 साल की लड़की से की दोस्ती, फिर धोखे से होटल ले जाकर किया रेप

बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 12 साल की लड़की से 16 साल के लड़के ने रेप की घटना को अंजाम दिया है. लड़के ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से पहचान की फिर उसे होटल में ले जाकर गंदा काम किया और फरार हो गया. पीड़िता सड़क पर बदहवास हालत में मिली. आरोपी लड़का पीड़िता का पड़ोसी भी है. पटना के राजाबजार के एक गेस्ट हाउस में 12 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की साहिल नाम के युवक के साथ यहां पहुंची थी.

रूपसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी. रास्ते में साहिल ने उसे रोक लिया और अपनी मोटर साइकिल से स्कूल छोड़ने की बात कही.

साहिल पीड़िता का पड़ोसी है. इंस्टाग्राम पर भी दोनों की पहचान थी. छात्रा ने मना किया तो साहिल और उसके दोस्त संजय ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया. इसके बाद दोनों पहले उसे स्कूल की गेट की तरफ ले गए, वहां बिना रूके दोनों उसे गलियों के रास्ते राजा बाजार के वीआइपी गेस्ट हाउस लेकर पहुंच गए. होटल अंदर ले जाने से पहले आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह उसके भाई के कहने पर वहां लेकर आया है.

परीक्षा देने घर से निकली थी छात्रा

पीड़िता के स्कूल में हॉफ इयरली एग्जाम चल रहा था. छात्रा जब परीक्षा देने नहीं पहुंची तो स्कूल की तरफ से घरवालों को मैसेज किया गया. इसके बाद पीड़िता के भाई ने उसकी तलाश शुरू कर दी. इस दौरान उसे किसी ने बताया कि वह दो युवक के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थी. परिचित ने बाइक सवार युवक का जो हुलिया बताया वह साहिल से मिलता जुलता था. तब पीड़िता के भाई ने साहिल को फोन किया तो उसने पीड़िता के साथ होने की बात कही और तीन अलग-अलग जगहों पर बुलाया लेकिन वहां छात्रा नहीं थी. फिर एक चौराहे पर वह बदहवास हालत में मिली.

होटल में नाबालिग को कैसे मिला कमरा?

घर जाकर छात्रा ने मां-बाप से आपबीती बताई तो उसे लेकर घरवाले रूपसपुर थाना पहुंचे. यहां कहा गया कि मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है. इसके बाद मां-बाप बच्ची के साथ भूखे प्यासे बैठे रहे. सुबह जब पटना एसएसपी को मामले की जानकारी हुई तब मामला दर्ज हुआ. मामले में पुलिस ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग है. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया से हुई, होटल में नाबालिग को बिना जांच के कमरा दिया गया. होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

 

Filed under Bihar

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.