Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 27°C

UP: घर की छत पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने बाप-बेटे को पहुंचाया जेल

UP: घर की छत पर लगाया पाकिस्तानी झंडा, पुलिस ने बाप-बेटे को पहुंचाया जेल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तान का झंडा एक घर की छत पर लगाया गया है. वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भगतपुर पुलिस पहुंची है. भगतपुरा पुलिस ने घर के मालिक कपड़ा कारोबारी रईस और उसके बेटे सलमान के खिलाफ देशद्रोह में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने फिलहाल बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार रईस ने अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाया है इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई है. चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर की छत पर लगे हुए झंडे की फोटो और वीडियो ग्राफी की. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है.

यहां पर दोनों बाप-बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के बाद किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब वीडियो वायरल हुई तो पुलिस के आला अफसरों ने इस पर तुरंत जांच करने के आदेश दिए. मामले में भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और असलियत सामने आई.

मौके पर पहुंची पुलिस बल के द्वारा पूरे प्रकरण की गंभीरता समझते हुए पुलिस ने पहले छत के ऊपर लगे हुए पाकिस्तानी झंडे की फोटो और वीडियोग्राफी की गई. पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाने के बाद मकान मालिक रईस और रईस के बेटे सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाकिस्तानी झंडे को रईस की छत से उतरवा दिया गया है.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.