Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 27°C

पैंट की जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था पूर्व कॉन्स्टेबल, पकड़ने को दौड़ी महिला… पीछे से आ रही कार से लगी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

पैंट की जिप खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था पूर्व कॉन्स्टेबल, पकड़ने को दौड़ी महिला… पीछे से आ रही कार से लगी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

गाजियाबाद में मसूरी के पास 9 सितंबर 2023 को एक्सप्रेस-वे पर एक महिला को एक कार ने रौंद दिया था। हालाँकि, उस कार सवार ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था। चार दिन बाद उस महिला की मौत हो गई थी।

इस मामले की जाँच में पता चला है कि ये कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी। महिला एक शोहदे को पकड़ने के लिए हाईवे पर पहुँची थी। इसी दौरान धक्का लगने से वो गिर गई और वह कार की चपेट में आ गई। पुलिस ने इस संबंध में 26 सितंबर 2023 को मामला दर्ज किया था और 28 सितंबर को एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ये था पूरा घटनाक्रम

इस घटना में सामने आए तथ्य बेहद चौंकाने वाले हैं। घटनास्थल पर दो महिलाएँ थीं, जो नाहल गाँव की रहने वाली थीं। मृतक महिला के साथ मौजूद रही महिला ने बताया कि घटना वाले दिन वह मृतक के साथ हाईवे के किनारे स्थित खेत में घास काट रही थी। तभी गलत दिशा से एक बाइक सवार आया और वहाँ बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद बदतमीजी करने लगा।

महिला ने बताया कि उस शख्स ने ट्राउजर से अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा और दोनों में से किसी को अपने साथ चलने को कहा। दोनों महिलाओं ने इसका विरोध किया। आरोपित जब नहीं माना तो एक महिला ने उसे दरांती फेंककर मारा भी। तभी दूसरी महिला हाइवे पर आ गई और उसे पकड़ने की कोशिश की।

इनमें से 32 साल उस महिला ने आरोपित को पकड़ भी लिया, लेकिन वह महिला को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपित के धक्का देने से महिला सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही कार ने सड़क पर गिरी महिला को रौंद दिया। हालाँकि, कार सवार लोगों ने उस महिला को अस्पताल भी पहुँचाया। यहाँ से उस महिला को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ 4 दिन बाद उसकी मौत हो गई।

आरोपित पूर्व CRPF कॉन्स्टेबल, 15 दिनों तक नहीं दर्ज हुआ FIR

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने 15 दिनों तक मामला ही दर्ज नहीं किया और जब 26 सितंबर को मामला दर्ज किया, तब जाकर आरोपित की पहचान हुई। इसके दो दिन बाद यानी 28 सितंबर 2023 को उसे गिरफ्तार किया गया।

गाजियाबाद के डीसीपी (ग्रामीण) विवेकचंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 26 सितंबर 23 को केस दर्ज कर जाँच शुरू की और महज 2 दिनों के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए सीसीटीवी सर्विलांस कैमरों की मदद ली गई।

डीसीपी यादव ने बताया कि आरोपित का नाम अंकित चौधरी है और वह सीआरपीएफ का पूर्व कॉन्स्टेबल है। उसकी उम्र 34 साल है। पुलिस के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश के मुरादनगर स्थित जलालाबाद गाँव का रहने वाला है। वह साल 2012 से 2020 तक CRPF में था। अब खेती-बाड़ी करता है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.