Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

मां ने बेटे के साथ मिलकर पहले अपनी बेटी का गला रेता फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, क्या था गुनाह?

मां ने बेटे के साथ मिलकर पहले अपनी बेटी का गला रेता फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, क्या था गुनाह?

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले नाबालिग के गर्भवती होने पर मां और बेटे ने मिलकर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. दोनों ने मिलकर पहले अपनी ही बच्ची का गला रेता और फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में आग बुझाई और गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है. इस पूरे मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में मामला युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है.

घटना हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र की है. यहां एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन का गला रेत दिया. इतना ही नहीं, उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश भी कीआग . भाई की इस हैवानियत में बेटी की मां ने भी उसका साथ दिया. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह घायल युवती को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, थाना बहादुरगढ़ इलाके के गांव की एक नाबालिग युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. काफी समय से युवती उस युवक के संपर्क में थी. नाबालिग गर्भवती भी थी. युवती के परिजन इस बात से अंजान थे. युवती कई दिनों से बीमार रह रही थी.

युवती के परिजन उसका इलाज नजदीक के निजी अस्पताल में करा रहे थे. जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह युवती को इलाके के एक नर्सिंग होम ले गए. वहां, जांच में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि हुई. यह सुनकर साथ में आए युवती के भाई और मां के होश उड़ गए. बेटी के गर्भवती होने की बात पर वो गुस्से से लाल हो गए.

गला रेता, पैट्रोल डाल लगा दी आग

वह बेटी को बाइक पर बैठाकर अपने गांव की ओर जाने लगे. रास्ते में सुनसान जगह देख उन्होंने बाइक रोक बेटी को उतार दिया. इसके बाद मां ने उसके हाथ पकड़ लिए और भाई ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया. जब इतने से दिल नहीं भरा तो भाई ने बाइक से पेट्रोल निकाला और युवती पर डालकर आग लगा दी.

नजदीक से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस पकड़े गए आरोपी भाई व मां से पूछताछ कर रही है.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.