Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया याद, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया याद, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

देश में आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। इस बार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए गूंजता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम सदैव सशक्त भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कार्य करते रहेंगे।’

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.