Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

दिल्ली शराब घोटाला: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर ये हैं बड़े आरोप, जानिये उनके आवास पर क्यों पहुंची ED

दिल्ली शराब घोटाला: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर ये हैं बड़े आरोप, जानिये उनके आवास पर क्यों पहुंची ED

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर बुधवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। उनपर आरोप है कि उन्होंने एक्साइज घोटाले के आरोपी दिल्ली के व्यवसायी दिनेश अरोड़ा की मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर करवाई थी।

दिनेश अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। तभी से इस मामले में उसने अप्रूवर बनने का फैसला किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि ये संजय सिंह ही थे जिन्होंने दिनेश अरोड़ा को दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के चुनावी खर्च के लिए फंड इकट्ठा करने का जिम्मा दिया था। संजय सिंह के कहने पर ही दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के कई सारे रेस्टोरेंट संचालकों से मुलाकात की थी।

इसके बाद वसूली करने के बाद दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 32 लाख रुपए का चेक भी दिया था। दिनेश अरोड़ा के इस काम के बदले में संजय सिंह ने उसके एक्साइज डिपार्टमेंट में लंबित पड़े एक काम को निपटाने में उनकी मदद की थी।

दिनेश अरोड़ा और राघव मंगुटा बन चुके अप्रूवर एक्साइज घोटाले के मामले में दिनेश अरोड़ा और वाईएसआरसीपी के सांसद मंगुटा रेड्डी के बेटे राघव मंगुटा ने मंगलवार (3 अक्टूबर, 2023) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सरकारी गवाह बनने का फैसला किया था। कोर्ट ने उसकी अर्जी को स्वीकार भी कर लिया था।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने आरोप लगाया है कि साल 2021-22 की नई आबकारी नीति में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देकर कार्टेलिंग को बढ़ावा दिया और ऐसे शराब डीलरों को फायदा पहुँचाया, जिन्होंने इसके लिए घूस दिए थे। हालाँकि, आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध किया था। बहरहाल ईडी की जाँच का सिलसिला आगे बढ़ रहा है और इस मामले में आने वाले दिनों में कई और आप नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं।

 

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.