Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

एक बार फिर दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप 10 में यूपी बिहार के ये शहर

एक बार फिर दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप 10 में यूपी बिहार के ये शहर

देश की राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए खूब प्रयास हुए, लेकिन आज भी दिल्ली देश के टॉप 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में टॉप पर है. इस सूची में दिल्ली से सटे फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ आदि शहर भी शामिल हैं. यह खुलासा रेस्पायरर लिविंग साइंसेज की ताजा रिपोर्ट में हुआ है. इस रिपोर्ट में आइजोल शहर को देश का सबसे स्वच्छ हवा वाला शहर बताया गया है. इस रिपोर्ट में देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर बिहार की राजधानी पटना है, वहीं तीसरे स्थान पर बिहार के मुजफ्फरपुर को रखा गया है.

इस रिपोर्ट में तीन शहरों के बाद एनसीआर के फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ को क्रमश: रखा गया है. वहीं इनसे कम प्रदूषित शहरों में नलबाड़ी, आसनसोल और ग्वालियर को रखा गया है. इस रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पिछले साल की अपेक्षा कुछ सुधरी तो है, लेकिन यह सुधार बहुत कम है. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पीएम 2.5 की सांद्रता 100.1 माइक्रोग्राम/घन मीटर रही है. यह सरकार मानक ‘अच्छे’ से तीन गुना अधिक हैं. वहीं डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित मानक से करीब 20 गुना है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषण का ज्यादा असर गंगा के मैदानी भाग वाले हिस्सों में है. इस रिपोर्ट में ही जिन टॉप 10 शहरों के नाम हैं, उनमें सात शहर दिल्ली-एनसीआर और बिहार के हैं. ये सभी शहर गंगा के मैदानी भाग में हैं. इसी प्रकार गंगा के मैदान से दूर मिजोरम का आइजोल सबसे साफ हवा वाला स्थान पाया गया है. यहां पीएम 2.5 का स्तर महज 11.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा है.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.