Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य में नोबेल पुरस्कार

नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य में नोबेल पुरस्कार

साहित्य में 2023 का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया। जॉन फॉसे को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि नोबल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।

स्वीडिश अकादमी नोबेल पुरस्कार देती है और इसकी कीमत 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन यानी लगभग एक मिलियन डॉलर है।

नोबेल पुरस्कार

साल 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिया गया था। यह पुरस्कार साहित्य, विज्ञान और शांति में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए 1901 से प्रदान किए जाते रहे हैं। इस पुरस्कार को स्वीडिश अविष्कारक और व्यवसायी अल्फ्रेड नोबेल की विरासत के तौर पर देखा जाता है। बाद में स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा अर्थशास्त्र को भी शामिल किया गया।

शांति पुरस्कार के साथ-साथ साहित्य पुरस्कार ने लोगों का ध्यान खींचने का काम किया है और इसकी बदौलत लेखकों को वैश्विक सुर्खियां मिलती हैं। पिछले कुछ सालों में साहित्य पुरस्कार के लिए परंपराओं से हटकर नाटककार, इतिहासकार, दार्शनिक और कवियों का भी चयन किया गया है।

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.