Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

Telangana Elections: जेपी नड्डा बोले, पारिवारिक दलों के बीच राष्ट्रीय दल के रूप में लड़ने वाली BJP एकमात्र पार्टी

Telangana Elections: जेपी नड्डा बोले, पारिवारिक दलों के बीच राष्ट्रीय दल के रूप में लड़ने वाली BJP एकमात्र पार्टी

Telangana Assembly Elections News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पूरे देश में पारिवारिक दलों के बीच एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में लड़ रही है और यह एक मजबूत राष्ट्र के लिए हर राज्य में काम कर रही है.

शहर के बाहरी इलाके में बीजेपी की तेलंगाना इकाई की राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया और पार्टी नेताओं से आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मतदाताओं तक पहुंचने का आह्वान किया.

नड्डा ने कहा, ‘फिलहाल एकमात्र राजनीतिक दल जो राष्ट्रीय पार्टी के रूप में लड़ रहा है, वह भारतीय जनता पार्टी है और मेरे शब्दों को गौर से सुन लीजिए आज नहीं तो कल हर राज्य में बीजेपी और उसकी विचारधारा होगी. पार्टी एक मजबूत राष्ट्र के लिए काम करेगी.’ उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्रीय दल पारिवारिक पार्टियों में तब्दील हो गए हैं.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

बीआरएस ने साधा बीजेपी पर निशाना
इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्प्णी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कहा है कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में उनकी पार्टी को गठबंधन के लिये संदेश भेजा था. प्रधानमंत्री ने हाल ही में निजामाबाद में कहा था कि उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बनने की इच्छा को शुरू में ही खारिज कर दिया था.

रामा राव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना के गठन के बाद से कई बार अनुरोधों के बावजूद बीआरएस ने कभी भी चुनावों के दौरान किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है . उन्होंने कहा कि वास्तव में यह विपक्ष ही है जिसने ‘अजेय’ केसीआर को हराने के लिए अपने वैचारिक मतभेदों को भुलाकर एक साथ आया.

रामा राव ने उस समय के समाचारपत्रों की कुछ खबरों की कतरनें भी पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि तत्कालीन तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा था कि अगर 2018 के विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल नहीं होता है, तो उनकी पार्टी बीआरएस (टीआरएस) का समर्थन करने के लिए तैयार है.

रामा राव कहा, ‘2018 में, सबसे बड़ी झूठा पार्टी (भाजपा) ने बीआरएस के साथ गठबंधन करने के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण के जरिए संदेश भेजा था. क्या यह प्रस्ताव उनके दिल्ली आकाओं की मंजूरी के बिना दिया जा सकता था. यहां तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रिकॉर्ड पर बयान दे रहे हैं.’

पोस्ट में रामाराव की टिप्पणियों का खंडन करते हुए भाजपा के राज्यसभा सदस्य लक्ष्मण ने कहा कि यह बयानबाजी गलत इरादों से की गई है और इसका उद्देश्य झूठा प्रचार करना है.

Filed under Telangana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.