Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

डब्ल्यू नहीं ‘भाई’ बोल… दिल्ली में गैंगवार! चाकूबाजी के बाद मारी गोली, 2 की मौत से सनसनी

डब्ल्यू नहीं ‘भाई’ बोल… दिल्ली में गैंगवार! चाकूबाजी के बाद मारी गोली, 2 की मौत से सनसनी

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ये डबल मर्डर दो बदमाशों के गैंग के आमने-सामने आ जाने से हुआ है. बताया जा रहा है कि एक गैंग के बदमाशों ने दूसरे गैंग के बदमाश का नाम लेकर बुलाया तो बवाल बढ़ गया. दूसरे गैंग के बदमाश उन्हें ‘भाई’ बोलने का दबाव बना रहे थे. जब पहली गैंग ने भाई नहीं बोला तो गोलियां और चाकू चले.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बदमाश रघु अपने साथी अजय उर्फ भूरा के साथ एक अन्य साथी को लेकर डब्ल्यू से मिलने पहुंचा था. अशोक विहार के जेलर बाग में डब्ल्यू नाम का बदमाश रहता है. उसके घर के पास जाकर जब रघु और उसके साथी ने कहा कि उन्हें डब्ल्यू से मिलना है तो इस बात से डब्ल्यू के साथी भड़क उठे. उन्होंने रघु और उसके साथियों को डब्ल्यू से तीमज से बात करने को कहा.

‘भाई’ बोलो नहीं तो अंजाम भुगतोगे

डब्ल्यू के साथियों ने रघु और उसके साथियों से कहा कि वह डब्ल्यू को भाई कहकर बुलाएं. लेकिन रघु और उसके साथी इस बात पर राजी नहीं हुए. देखते ही देखते दोनों गैंग के बीच बवाल बढ़ गया. बाइक पर आए बदमाश रघु ने डब्लू पर फायरिंग कर दी. हमले के बाद बदमाश मौके से भागने लगे. तभी मौके पर मौजूद डब्ल्यू के साथियों ने रघु और भूरा को दबोच लिया. डब्ल्यू के साथियों ने रघु की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि भूरा पर चाकू से हमला कर दिया.

लोगों ने घायल डब्ल्यू को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मौके पर अशोक विहार पुलिस पहुंची और भूरा और रघु को बीजेआरएम अस्पताल ले गये. लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. डीसीपी जितेंद्र मीना के मुताबिक, डब्ल्यू के गर्दन पर गोली लगी है. वो वेंटीलेटर पर है और हालत गंभीर है. इस हमले में आए रघु और भूरा भलस्वा डेरी के रहने वाले थे. इसमें रघु भलस्वा डेरी का घोषित बदमाश था.

डब्ल्यू की हालत गंभीर

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है. एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को शक है कि गैंगवार या पुरानी रंजिश की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. बाइक सवार बदमाश डब्ल्यू की हत्या की नीयत से ही हथियारों से लैस होकर डब्लू के घर पहुंचे थे, जहां डब्लू को भाई ना बोलने पर गोलियां चली.

 

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.