Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

NewsClick मामले में सीबीआई का छापा, एफसीआरए उल्लंघन को लेकर केस दर्ज

NewsClick मामले में सीबीआई का छापा, एफसीआरए उल्लंघन को लेकर केस दर्ज

NewsClick केस में चीन के फंडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब सीबीआई ने फंदा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई ने फॉरन एक्सचेंज रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यूज क्लिक के दिल्ली दफ्तर पर छापा मारा है। सीबीआई से पहले ईडी ने न्यूज क्लिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

दो जगहों पर सीबीआई के छापे

जानकारी के मुताबिक दो जगहों पर सीबीआई छापे की कार्रवाई कर रही है। NewsClick दफ्तर और इसके एडिटर के घर पर सीबीआई की टीम सर्च कर रही है।

फॉरेन फंडिंग में गड़बड़ी का आरोप

जानकारी के मुताबिक जो भी विदेशी फंडिंग होती है, उसके नियम होते हैं। NewsClick मामले में फॉरेन फंडिंग के नियमों में गड़बड़ी पाई गई जिसके बाद सीबीआई ने NewsClick कंपनी पर फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की है।

ईडी ने पीएमएलए के तहत दर्ज किया है केस

दिल्ली पुलिस, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग NewsClick मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। वहीं दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने UAPA के तहत और सीबीआई ने एफसीआरए उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.