Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

‘नागिन’ एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन और जीजा को इजरायल जंग में आतंकियों ने उतारा मौत के घाट

‘नागिन’ एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन और जीजा को इजरायल जंग में आतंकियों ने उतारा मौत के घाट

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी जंग के बीच एक एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ये टीवी एक्ट्रेस और कोई नहीं ‘नागिन’ सीरियल में नजर आ चुकीं मधुरा नाइक हैं. मधुरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर शेयर किया है जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बहन और जीजा की फोटो वीडियो में शेयर की है और बताया कि उनके जीजा और बहन को आतंकियों ने इजरायल में मार दिया है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो रहा है.

बहन और जीजा की कर दी हत्या

मधुरा नाइक ने इजरायल और हमास युद्ध में अपनी कजिन सिस्टर और जीजा को खो दिया है. मधुरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया है. इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘मैं मधुरा नाइक, भारत में जन्मी यहूदी हूं. भारत में हम सिर्फ 3000 हैं. 7 अक्टूबर से पहले अपने परिवार में से हमने एक बेटी और बेटे को खो दिया. मेरी बहन ओडाया और उसके पति को मार दिया गया. वो भी उनके दो बच्चों के सामने. जो दुख और तकलीफ इस वक्त मेरा परिवार झेल रहा है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.’

छलका दर्द

एक्ट्रेस ने इस वीडियो में अपने परिवार को खोना का दर्द बयां किया. इसके साथ ही कहा- ‘आज इजरायल दर्द में है. हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढें जल रहे हैं. महिलाओं, बच्चे और बूढे कमजोर लोगों को टारगेट किया जा रहा है. ये फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा इजरायल के लोगों को किलर्स की तरह दिखाना चाहते हैं. ये सही नहीं है. खुद का बचाव करना आतंक नहीं है.’ एक्ट्रेस का ये वीडियो देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं और एक्ट्रेस को इस दुख को इस मुश्किल भरे वक्त में मजबूत रहने की बात कह रहे हैं.

Filed under Entertainment India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.