Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

इजराइल जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें रद्द, 18 अक्टूबर तक निलंबित रहेगी सेवा

इजराइल जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें रद्द, 18 अक्टूबर तक निलंबित रहेगी सेवा

इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी निर्धारित उड़ानों को अब 18 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है।

पहले 14 अक्टूबर थी निलंबित

एयर इंडिया आमतौर पर तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक निर्धारित उड़ानें संचालित करता है। एयरलाइन ने पहले 14 अक्टूबर तक सेवाओं को निलंबित कर दिया था। एयरलाइन के एक अधिकारी ने आज समाचार एजेंसी को बताया कि तेल अवीव से आने-जाने वाली निर्धारित उड़ानें अब 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दी गई हैं।

पांच दिन उड़ानें संचालित करती है एयर इंडिया

अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन आवश्यकताओं के आधार पर भारतीयों को वापस लाने के लिए चार्टर्ड उड़ानें संचालित करेगा। आमतौर पर, एयर इंडिया राष्ट्रीय राजधानी से तेल अवीव के लिए पांच दिन उड़ानें संचालित करती है। यह सेवा सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को है।

बता दें कि इजराइल से वापस आने के इच्छुक भारतीयों को लाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन अजय के तहत, एयरलाइन ने अब तक दो उड़ानें संचालित की हैं। हमास द्वारा इजरायली शहरों पर किए गए हमलों के बाद, इजरायल ने बड़े पैमाने पर जवाबी हमला शुरू किया है।

Filed under World India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.