Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

छापे ही छापे…जम्मू-कश्मीर से बिहार, राजस्थान तक ईडी और आयकर विभाग की रेड

छापे ही छापे…जम्मू-कश्मीर से बिहार, राजस्थान तक ईडी और आयकर विभाग की रेड

बिहार, राजस्थान, पंजाब सहित देश के कई राज्यों में ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. ईडी और आयकर विभाग की टीम इन राज्यों के अलग-अलग ठिकानों पर अलग-अलग मामलों में रेड कर रही है. बिहार में एक बड़े नेता के करीबियों और कारोबारियों के ठिकानों पर रेड चल रही है. बिहार और यूपी के गोरखपुर, बनारस में आयकर विभाग की छापेमारी जारी है.

उधर, राजस्थान में करीब 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. जयपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, नागौर सहित अन्य जगहों पर सर्च की कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि जयपुर में रीट पेपर मामले को लेकर ईडी फिर से एक्टिव हो गई है. करीब दस लोकेशन पर ईडी की छापेमारी जारी है. इसके अलावा पंजाब के लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज में ED ने दबिश दी है. शहर की पॉश फिरोज गांधी मार्केट में स्टॉक एक्सचेंज का दफ्तर स्थित है. ED ने आज सुबह-सुबह यहां पर रेड कर दी.

मध्यप्रदेश-JK के कई ठिकानों पर रेड

मध्यप्रदेश के सीहोर के बुदनी में आईटी की रेड चल रही है. ट्राइडेंट कांपनी में छापेमारी चल रही है. करीब 50 सदस्य टीम कई गाड़ियों से आई थी. अंदर जाने किसी को अनुमति नहीं दी गई. टीम अंदर मौजूद, दस्तावेज खंगाल रही है. उधर, ईडी ने जम्मू, कठुआ, पठानखोट में 8 अलग-अलग जगहों पर सर्च आपरेशन चलाया. ये छापेमारी आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज PMLA केस में की गई है.

ये छापेमारी पूर्व सांसद और पूर्व विधायक लाल सिंह और ट्रस्ट की चेयर पर्सन कांटा आन्दोत्रा से जुड़े ठिकानों पर हो रही है. ये छापेमारी साजिश रचकर ट्रस्ट को 329 कनाल लैंड अलॉटमेंट को लेकर की जा रही है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.