Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 30°C

भारत का यह एयरपोर्ट बना दुनिया का नंबर वन पंक्चुअल एयरपोर्ट

भारत का यह एयरपोर्ट बना दुनिया का नंबर वन पंक्चुअल एयरपोर्ट

समय का पाबंद होना एक अच्छी आदत मानी जाती है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पिछले तीन महीनों से लगातार दुनिया के सबसे समय के पाबंद (पंक्चुअल) एयरपोर्ट के रूप में स्थान दिया गया। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सीरियम की ऑन-टाइम प्रदर्शन रिपोर्ट में बात निकलकर सामने आई है। सीरियम रिपोर्ट निर्धारित समय से 15 मिनट के भीतर प्रस्थान करने वाली फ्लाइट्स के प्रतिशत के आधार पर दुनिया भर के एयरपोर्ट की समय की पाबंदी की रैंकिंग करती है।

हैदराबाद एयरपोर्ट ने भी बनाया तीसरा स्थान

खबर के मुताबिक, दूसरे एयरपोर्ट जो दुनिया के टॉप पंक्चुअल एयरपोर्ट टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हैं, वे हैं यूटा (यूएस) में सॉल्ट लेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर, हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर, मिनियापोलिस-सेंट। पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट चौथे और एल डोरैडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पांचवें स्थान पर है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जुलाई में 87.51 प्रतिशत, अगस्त में 89.66 प्रतिशत और सितंबर में 88.51 प्रतिशत के साथ यात्रियों के लिए समय पर प्रस्थान का एक प्रभावशाली एक्सपीरियंस बनाए रखा।

दुनिया के 10 सबसे टॉप पंक्चुअल एयरपोर्ट

1. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु, भारत
2. साल्ट लेक सिटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, यूटा, अमेरिका
3. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद, भारत
4. मिनियापोलिस-सेंट. पॉल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मिनेसोटा, अमेरिका
5. एल डोरैडो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बोगोटा, कोलंबिया
6. ओस्लो हवाई अड्डा गार्डेरमोएन, नॉर्वे
7. डेट्रॉइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी हवाई अड्डा, यू.एस
8. हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमेरिका
9. हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दोहा, कतर
10 सिएटल-टैकोमा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमेरिका

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.