Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 32°C

खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान ‘हामून’, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान ‘हामून’, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘हामून’ को लेकर अपडेट जारी किया है. अगले 12 घंटे त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में भारी बारिश (Today Weather Update) की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने जनता से तूफान के बारे में अपडेट रहने और आधिकारिक सलाह का पालन करने को कहा है. इसके साथ ही संबंधित राज्य सरकारों को भी तूफान के मद्देनजर अपनी तैयारी रखने और बचाव राहत के लिए टीमें के रेडी रहने को कहा गया है.

गहरे अवसाद में बदला तूफान

प्राइवेट मौसम वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक भीषण चक्रवाती तूफान ‘हामून’ अब उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है. वह 25 अक्टूबर को दोपहर में चटगांव के दक्षिण में बांग्लादेश तट को पार कर चुका था. उसकी हवा की गति 75 से 85 किमी प्रति घंटा के बीच बनी हुई है. फिलहाल यह तूफान कमजोर होकर गहरे अवसाद में तब्दील हो गया है.

माना जा रहा है कि यह तूफान आज (Today Weather Update) और कमजोर हो सकता है. इसी तरह का एक और एक चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

देश में पिछले 24 घंटों के मौसम की बात की जाए तो लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश हुई. इस दौरान केरल में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

आज इन जगहों पर हो सकती है बारिश

एजेंसी के अनुसार आज (Today Weather Update) उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है. जिससे रात में ठंड का अहसास और बढ़ेगा. पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में आज हल्की बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही अगले 24 घंटों में केरल में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.