Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 31°C

मथुरा: भद्रेश्वर महादेव मंदिर से भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्तियां चोरी

मथुरा: भद्रेश्वर महादेव मंदिर से भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्तियां चोरी

भद्रेश्वर महादेव मंदिर से दिनदहाड़े भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्तियां चोरी हो गई हैं। घटना से भक्तों में भारी रोष है। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

मथुरा में वृंदावन गेट स्थित चक्र तीर्थ घाट पर भद्रेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शंकर, गणेश और मां पार्वती की पीतल की मूर्तियां स्थापित थीं। एक दिन पहले दोपहर के वक्त चोर मंदिर के अंदर से भगवान गणेश और माता पार्वती की बेशकीमती पीतल की मूर्तियों को चोरी कर ले गए।

मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो श्रृद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर थाना गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज की। दूसरे दिन भी मूर्तियां नहीं बरामद होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। मंदिर सेवायत शंभूनाथ ने बताया कि जिस वक्त मंदिर में घटना हुई, वह सो रहे थे। जागे तो देखा मूर्तियां चोरी हो चुकी थीं।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.