Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे PM मोदी, देशभर के 20 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे PM मोदी, देशभर के 20 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 31 अक्टूबर को ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत आयोजित अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे और अभियान के अंतिम कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

दो दिवसीय कार्यक्रम होगा आयोजित

इस दौरान स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह निकाय सरकार की मदद से युवाओं की देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। विजय चौक और क‌र्त्तव्य पथ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में 766 जिलों के सात हजार ब्लॉक के अमृत कलश यात्री मौजूद रहेंगे।

देशभर के 20 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के अंतिम कार्यक्रम में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 हजार से अधिक अमृत कलश यात्री विभिन्न परिवहन माध्यमों से 29 अक्टूबर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।

ये अमृत कलश यात्री गुरुग्राम स्थित धनचिरी शिविर और दिल्ली स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास शिविर में रुकेंगे। 30 अक्टूबर को सभी राज्य अपने-अपने ब्लॉक और शहरी स्थानीय निकायों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से अपने कलश से मिट्टी को एक विशाल ‘अमृत कलश’ में डालेंगे।

पीएम मोदी 31 अक्टूबर को कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। 31 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर चार बजे प्रधानमंत्री मोदी अमृत कलश यात्रियों और देश को संबोधित करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम दो वर्ष लंबे ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का भी समापन समारोह होगा, जो देश की आजादी 75 साल का जश्न मनाने के लिए 12 मार्च 2021 में शुरू किया गया था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.