Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘चीन को पछाड़ सकता है भारत’, इवेंट के दौरान इटली के राजदूत ने भारतीय युवाओं के कौशल को सराहा

‘चीन को पछाड़ सकता है भारत’, इवेंट के दौरान इटली के राजदूत ने भारतीय युवाओं के कौशल को सराहा

वैश्विक मंच पर भारत का लोहा मानने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में जी20 समिट का सफल आयोजन, आधारभूत ढांचे में तेज विकास ने अर्थव्यवस्था को पंख लगा दिए हैं। जिससे भारत के पड़ोसी देशों के माथे पर शिकन आना लाजमी है। दिल्ली में शुक्रवार की शाम आयोजित एक इवेंट में इटली के राजदूत ने अपने एक बयान में कहा कि भारत में क्षमता है कि वो चीन की अर्थव्यवस्था को पछाड़ सकता है। कार्यक्रम में वो बतौर अतिथि आमंत्रित थे।

इस कार्यक्रम में भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्जो डेलुका ने कहा, “चीन को इटली से भारी मात्रा में डिजाइनों का आयात करना पड़ता है। भारत चीन को मात दे सकता है क्योंकि यहां हमारे पास डिजाइन और फैशन के लिए काफी संभावनाएं हैं।”

इटली के राजनदूत ने इस इवेंट के दौरान भारत के युवाओं और उनके कौशल की काफी सराहना की। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अपने कौशल के दम पर चीन को जल्द ही पीछे छोड़ देगा।

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.