Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

अमृत कलश यात्रा: मिट्टी लेकर ओडिशा से दिल्ली रवाना हुई ट्रेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिखाई हरी झंडी

अमृत कलश यात्रा: मिट्टी लेकर ओडिशा से दिल्ली रवाना हुई ट्रेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को भुवनेश्वर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह विशेष ट्रेन 270 कलश लेकर राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. इस मौके पर भारी संख्या में लोग उमड़े. लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था.

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज सौभाग्य का दिन है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर वीरांगनाओं के गांव, शहर और पंचायतों की मिट्टी इकट्ठा करने का अभियान अपने अंजाम तक पहुंच गया है.

ओडिशा के गांव-गांव से आई मिट्टी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान को ओडिशा के हर गांव, हर पंचायत और हर शहर में चलाया गया है. यहां के 13250 गांवों से मिट्टी इकट्ठा की गई है. आजादी से लेकर अब तक जिन महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया है, उन सभी के गांवों तक हम लोग पहुंचे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज 1400 प्रतिनिधि दिल्ली के लिए रवाना हुए. अमृत महोत्सव के समापन पर अमृत वाटिका का निर्माण होगा.

कर्तव्य पथ पर रखी जाएगी मिट्टी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस अभियान में पूरे प्रदेश में सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. सभी लोगों ने किसी भी तरह के भेदभाव को भुलाकर प्रधानमंत्री मोदी के आहवान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की धरती से वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कर्तव्य पथ पर रखी जाने वाली मिट्टी भेजी गई है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.