Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 25°C

18 परिवारों के 40 लोगों ने ईसाई पंथ त्याग अपनाया सनातन धर्म, बरगलाकर किया गया था कन्वर्जन

18 परिवारों के 40 लोगों ने ईसाई पंथ त्याग अपनाया सनातन धर्म, बरगलाकर किया गया था कन्वर्जन

भारत में किसी न किसी कारण से हिन्दू धर्म छोड़कर दूसरे पंथ को स्वीकारने वाले लोग अब तेजी से सनातन धर्म में घर वापसी कर रहे हैं। इसी क्रम में आंध्र प्रदेश में 18 ईसाई परिवारों ने भी ईसाइयत को त्यागकर सनातन धर्म में वापसी की है। घर वापसी करने वाले सभी व्यक्ति पहले वंचित समुदाय से जिन्हें बरगालकर ईसाई बनाया गया था.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घर वापसी का ये मामला अनंतपुर जिले के हनीमीरेड्डी गांव का बताया जा रहा है। जहां एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ईसाई लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की। जिन लोगों ने घर वापसी की, उनमें 18 परिवारों के 40 लोग शामिल थे। ये लोग काफी दिनों से इस प्रयास में थे कि हिन्दू धर्म में वापसी कर लें। बाद में इसी को लेकर इन्होंने कुछ हिन्दू संगठनों से बातचीत की और बाद में सनातन धर्म में वापसी की।

इस दौरान गणपति पूजा, नवग्रह पूजा, गणपति होम, नवग्रह होम और मंदिर के पीठासीन देवता श्री वीर ब्रह्मेंद्र स्वामी मूर्ति का अभिषेक किया गया। बाद में घर वापसी कर रहे लोगों को भगवान राम की एक तस्वीर, एक तांबे का बर्तन, हिन्दू भगवा भरणी और ध्वज की तस्वीर प्रदान की गई। शुद्धि कार्यक्रम के दौरान लोगों ने होम किए और पूजा की।

ईसाई पंथ त्यागकर घर वापसी करने के बाद इन सभी लोगों को वापस अपने मातृधर्म में वापसी के स्वरूप हाथों में कंगन बांधे गए। कार्यक्रम के दौरान सभी की कलाइयों पर कलावा भी बांधा गया। इस दौरान करीब 450 से 500 हिन्दू लोग उपस्थित रहे।

 

Filed under India Andhra Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.