Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

‘राजीव गांधी के शुरू किए काम को मोदी जी पूरा कर रहे हैं’, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस में बताया कांग्रेस का भी रोल

‘राजीव गांधी के शुरू किए काम को मोदी जी पूरा कर रहे हैं’, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद विध्वंस में बताया कांग्रेस का भी रोल

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कमलनाथ ने साबित कर दिया है कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस में कांग्रेस की भाजपा और आरएसएस की तरह बराबर की भूमिका थी।

ओवैसी ने राजीव गांधी के कार्यकाल पर साधा निशाना

ओवैसी ने कहा कि जब बाबरी मस्जिद को बंद कर दिया गया और पूजा की इजाजत दी गई उस वक्त देश और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय ही बाबरी मस्जिद के ताले धोखे से खोले गए। उस समय मुस्लिम पक्ष को बुलाया तक नहीं गया।

असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस से किया सवाल

ओवैसी ने कांग्रेस से सवाल किया कि आप लोग धर्म निरपेक्ष को लेकर क्यों झूठा चेहरा लोगों के बीच पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में सिखों पर अत्याचार हो रहा था, तब क्या कांग्रेस को नहीं पता था कि रकाबगंज गुरुद्वारों में क्या हो रहा है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.