Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

ITBP के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को सौंपा गया CRPF बल का अतिरिक्त प्रभार

ITBP के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को सौंपा गया CRPF बल का अतिरिक्त प्रभार

आईटीबीपी के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह को सीआरपीएफ बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 30 नवंबर को एसएल थाओसेन  रिटायर हो रहे हैं। बुधवार को एक आधिकारिक आदेश के जरिए यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मणिपुर कैडर के 1988-बैच के आईपीएस अधिकारी एडी सिंह को सीआरपीएफ बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। वो सीआरपीएफ डीजी का पदभार संभालेंगे। मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस थाओसेन को पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) डीजी के रूप में नियुक्त किया गया था।

कब हुई थी सिंह और थाओसेन की नियुक्ति?

बता दें कि मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस थाओसेन को पिछले साल अक्टूबर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी के रूप में नियुक्त किया गया था। उसी समय एडी सिंह को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि सीआरपीएफ लगभग 3.25 लाख कर्मियों के साथ देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) है। इसे नक्सल विरोधी अभियान चलाने सहित देश की आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कर्तव्यों को निभाने के लिए तैनात किया गया है।

कौन हैं एडी सिंह?

अनीश दयाल सिंह यानी एडी सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आईटीबीपी के 32वें प्रमुख हैं, जिसे 1962 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्य रूप से काम भारत-चीन सीमाओं की रक्षा करना था। 24 अक्टूबर, 2022 को ITBP ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे किए हैं।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.