Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

सम्मेलन में शामिल वैश्विक नेता एक साथ आए नजर, पीएम मोदी के साथ नजर आईं मेलोनी

सम्मेलन में शामिल वैश्विक नेता एक साथ आए नजर, पीएम मोदी के साथ नजर आईं मेलोनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। बता दें, प्रधानमंत्री आज कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

राजा अब्दुल्ला से मिलकर हुई खुशी- PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, COP 28 में जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मिलकर खुशी हुई। हमारी चर्चाएं समृद्ध थीं और हमारे देशों की गहरी दोस्ती को प्रतिबिंबित करती थीं। अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।’

नीदरलैंड के PM से मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “नीदरलैंड के अपने मित्र मार्क रुटे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा ताज़ा होता है।”

COP28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं ने एक साथ तस्वीर खिचवाई।

इटली की PM मेलोनी के साथ दिखे पीएम मोदी

वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में COP28 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस COP28 शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ दिखाई दिए।

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को शुरू हुए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 28वें संस्करण के आयोजन स्थल पर उनका स्वागत किया और 12 दिसंबर तक चलेगा।

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद दोनों नेता एंटोनियो गुटेरेस से मिले।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.