Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘हम तो 1950 से ही कह रहे थे कि…’, लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पर बोलते हुए अमित शाह का बड़ा बयान

‘हम तो 1950 से ही कह रहे थे कि…’, लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पर बोलते हुए अमित शाह का बड़ा बयान

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है। गृह मंत्री ने मंगलवार को लोकसभा में कहा, ‘एक देश में दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे कैसे हो सकते हैं? जिन लोगों ने ऐसा किया, उन्होंने गलत किया। पीएम मोदी ने इसे ठीक किया। हम 1950 से कह रहे हैं कि देश में ‘एक प्रधान, एक निशान, एक विधान’ होना चाहिए और हमने यह किया।’ शाह तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय द्वारा बिल पर की गई टिप्पणियों पर बोल रहे थे।

अनुच्‍छेद 370 के प्रावधानों में क्या था खास?

अनुच्‍छेद 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्‍मू–कश्‍मीर के बारे में रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार था, लेकिन किसी अन्‍य विषय से संबंधित कानून को लागू करवाने के लिए केन्‍द्र को राज्‍य सरकार की मंजूरी लेनी होती थी। भारत की संसद जम्‍मू–कश्‍मीर के संबंध में सीमित क्षेत्र में ही कानून बना सकती थी। अनुच्‍छेद 370 की वजह से जम्‍मू–कश्‍मीर राज्‍य पर भारतीय संविधान की अधिकतर धाराएं लागू नहीं होती थीं। भारत के दसरे राज्यों के लोग जम्‍मू–कश्‍मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे। केंद्रीय सूचना का अधिकार अधिनियम भी इस सूबे में लागू नहीं होता था

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.