Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

लोकसभा में तख्तियां लाने वाले सांसदों के खिलाफ होगी कार्रवाई, अध्यक्ष ओम बिरला ने की संसद भवन में अनुशासन बनाए रखने की अपील

लोकसभा में तख्तियां लाने वाले सांसदों के खिलाफ होगी कार्रवाई, अध्यक्ष ओम बिरला ने की संसद भवन में अनुशासन बनाए रखने की अपील

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सांसदों को लोकसभा में तख्तियां लाने के प्रति आगाह किया है। अध्यक्ष ने कहा कि सदन में गरिमा और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। अध्यक्ष की यह टिप्पणी बसपा सदस्य दानिश अली द्वारा कथित तौर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गले में तख्ती लटकाए जाने के एक दिन बाद आई है।

ओम बिरला ने कहा, “कल बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में पार्टियों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि वे नए संसद भवन में तख्तियां नहीं लाएंगे। मैं सभी से संसद में गरिमा और अनुशासन बनाए रखने की अपील करता हूं। मुझे तख्तियां लाने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।”

BSP सदस्य दानिश अली ने तख्ती लटकाकर किया था विरोध

बसपा सदस्य दानिश अली ने सोमवार को अपने गले में एक तख्ती लटकाकर विरोध किया था। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे अध्यक्ष के संज्ञान में लाया और उनसे अनुरोध किया कि वह अली को तख्ती हटाने के लिए कहें। इसके बाद स्पीकर ने दानिश अली से कहा कि सदन में तख्तियां लेकर आना संसदीय नियमों के खिलाफ है और बीएसपी सांसद को तुरंत सदन से बाहर जाने को कहा।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.