Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले फारुख के घर पर चला बुलडोजर, एक्शन में CM मोहन यादव

BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले फारुख के घर पर चला बुलडोजर, एक्शन में CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद से मोहन यादव एक्शन में हैं। उन्होंने गुरुवार (14 दिसंबर 2023) को उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बिना अनुमति से चल रही मांस की 10 दुकानों पर बंद करवा दिया और सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों को ध्वस्त भी किया गया। कार्रवाई नागझिरी इलाके में हुई। इसके अलावा सीएम यादव ने भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने वाले फारूक के घर भी बुलडोजर चलाने का आदेश दिया।

उनके आदेश के बाद गुरुवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल बीजेपी भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले बदमाशों के घर पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। मोहन यादव सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोपितों पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर पर 5 दिसंबर को कुछ बदमाशों ने हमला किया था। बदमाशों ने उनकी की हथेली काट दी थी। इस हमले में भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय उनसे अस्पताल में मिलने पहुँचे थे और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इस मामले में फारुख राइन और उसके 4 (असलम, शाहरुख, बिलाल और समीर) साथी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खुद मुख्यमंत्री ने दिए थे बुलडोजर एक्शन के आदेश

घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए थे। जाँच में पता चला कि इस हमले को देवेंद्र के राजनीतिक विरोधियों ने अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया। बुलडोजर ने बदमाशों के घर को जमींदोज कर दिया। जानकारी के मुताबिक, फारुख राइन का घर भोपाल की जनता कॉलोनी में था, जिसे प्रशासन ने ढहा दिया है।

इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों को सख्त संदेश देती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

क्या था पूरा मामला ?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव आने के बाद आरोपी फारुख ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर जानलेवा हमला किया था. इसी हमले में देवेंद्र की हथेली कट गई थी. जिसके बाद गंभीर हालत में देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. घटना के बाद कैलाश विजयवर्गीय भी घायल कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे.

यह पहली बार नहीं है जब आरोपी ने किसी अपराध को अंजाम दिया हो. इससे पहले भी फारुख पर कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. हालांकि, इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी फारुख सहित असलम, शाहरुख, बिलाल और समीर को गिरफ्तार कर लिया था.

नए सीएम का पहला एक्शन

सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने पहली बार बुलडोजर एक्शन लिया है. हालांकि, उन्होंने इसके अलावा भी कई और एक्शन लिए हैं. सीएम मोहन ने इससे पहले प्रदेशभर में तेज लाउडस्पीकर पर भी अंकुश लगा दिया है. आदेश के अनुसार, किसी भी धार्मिक या सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज एक निर्धारित डेसिबल से ज्यादा नहीं हो सकती.

इसके अलावा सीएम ने खुले मांस बेचने पर भी कड़ा रुख दिखाया. उन्होंने खुले में मांस बेचने को लेकर कड़े गाइडलाइन दिए हैं, जिसके पालन करने के लिए आदेश दिए गए हैं. बतां दें कि सीएम मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण से विधायकी लड़ी थी और उन्हें जीत भी हासिल हुई थी. जिसके बाद उन्हें सूबे का सीएम बनाया गया है.

 

Filed under India Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.