Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

पुलिस ऑफिसर के रोल में छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, जबरदस्त एक्शन से भरपूर है ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर

पुलिस ऑफिसर के रोल में छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, जबरदस्त एक्शन से भरपूर है ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का टीजर

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘गोलमाल’ सीरीज से कॉमेडी की दुनिया में और कॉप यूनिवर्स ‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ से एक्शन की दुनिया में खुद को बादशाह साबित किया है। अब रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों की तरह सीरिज में भी एक्शन, कार और हाई वोल्टेज ड्रामा लेकर आ रहे हैंष हम बात करे रहे उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय पुलिस के रोल में नजर आएंगे। ऐसे में जबरदस्त एक्शन से लबरेज सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया है। फिल्म का टीजर आज रिसीज कर दिया गया है, जिसे फैंस को बेशुमार प्यार मिल रहा है।

एक्शन से भरपूर है टीजर

1.12 मिनट का टीजर गोलियां की बरसात, बम धमाके और उसकी पड़ताल से भरा पड़ा है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी को एक्शन मोड में देखा जा रहा है। वहीं, रोहित शेट्टी की फिल्म चैन्नई एक्सप्रेस में थंगाबली का रोल कर चुके एक्टर निकेतन धीर भी खाकी वर्दी में दिख रहे हैं। सभी स्टार्स खाकी वर्दी में धमाका करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस की फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई हैं।

ये भी हैं वेब सीरीज का हिस्सा

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी स्टारर वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ द्वारा किया गया है और यह 19 जनवरी, 2024 से अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इन तीनों के अलावा एक्ट्रेस ईशा तलवार, विभूति ठाकुर, निकितिन धीर, श्वेता तिवारी और शरद केलकर भी ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज का हिस्सा हैं। वहीं फिल्म का टीजर देखने के बाद अब फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का इंतजार करने से खुद को रोक नहीं कर पा रहे हैं।

 

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.