Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

अब लाल सागर में हौती विद्रोहियों पर करारी चोट,अमेरिका ने इस खास अभियान का किया ऐलान

अब लाल सागर में हौती विद्रोहियों पर करारी चोट,अमेरिका ने इस खास अभियान का किया ऐलान

अमेरिका ने हौती विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है.हाल ही में लाल सागर में अमेरिका के व्यापारिक जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया था. उस हमले के लिए हौती विद्रोहियों को जिम्मेदार बताया गया था. अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा अदन की खाड़ी और लाल सागर के दक्षिणी हिस्से में जिस तरह से आतंकी गतिविधियों में इजाफा हुआ है उसकी कमर तोड़ देंगे. लॉयड ऑस्टिन ने उस अभियान को ऑपरेशन प्रॉस्पर्टी गार्जियन का नाम दिया है.

टास्क फोर्स 153 को जिम्मेदारी

इस अभियान को टास्क फोर्स 153 के तहत कंबाइंड मैरिटाइम फोर्सेज अंजाम देंगी. यह बयान ऑस्टिन की इजरायल यात्रा के दौरान आया है जहां उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ इज़राइली अधिकारियों के साथ बैठक की थी, उन्होंने कहा था कि देशों को “इस गैर-राज्य अभिनेता द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों और मानवरहित हवाई वाहनों को लॉन्च करने से उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए एक साथ आना चाहिए. कई देशों के व्यापारिक जहाजों पर वैध रूप से अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्रों को पार कर रहे हैं. सीएनएन के मुताबित बहुराष्ट्रीय ऑपरेशन में यूनाइटेड किंगडम, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, सेशेल्स और स्पेन शामिल है.

लाल सागर में हौती विद्रोही बेलगाम

लाल सागर में हौती विद्रोहियों की हरकत पर ऑस्टिन ने कहा था कि यमन से होने वाले हमले की वजह से व्यापार पर असर पड़ रहा है. यहीं नहीं ऐसे नाविकों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है. हाैती विद्रोही अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं. बता दें कि लाल सागर एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है जो नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए आवश्यक है. एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा, दक्षिणी लाल सागर में जहाजों पर यमन में हौती-नियंत्रित क्षेत्र से लॉन्च किए गए एक तरफा हमले वाले ड्रोन और एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल द्वारा हमला किया गया था.

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.