Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

दिल्ली के एम्स और मुंबई की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

दिल्ली के एम्स और मुंबई की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

दिल्ली और मुंबई में दो स्थानों पर भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। नवी मुंबई के पावने MIDC में स्थित एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग सुबह के 7 बजे लगी। बताया जा रहा है कि मेहक नामक केमिकल कंपनी में यह आग लगी है। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की और दमकल विभाग की टीम पहुंची। एहतियातन आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया है और मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं जो आग बुझाने का काम कर रही है।

दिल्ली एम्स में लगी आग

वहीं दिल्ली के एम्स में भी आग लगने की घटना देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक सुबह के 5.58 मिनट पर एम्स के निदेशक कार्यालय में आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई तो आनन-फानन में पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक डायरेक्टर बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर फर्नीचल, फ्रिज और ऑफिस रिकॉर्ड में आग लगी थी। दमकल की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया। बता दें कि इस घटना में किसी के चोटिल या हताहत होने की जानकारी अबतक सामने नहीं आई है।

टैंकर पलटने से फ्लाईओवर पर लगी आग

बता दें कि इससे पहले पंजाब के खन्ना में नेशनल हाईवे-वन पर बने फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह डीजल से भरा टैंकर पलट गया। इस कारण फ्लाईओवर पर भीषण आग लग गई। टैंकर पलटने के कारण तेल हाईवे पर करीब 200 मीटर तक फैल गया। इस कारण काफी बड़े एरिया में आग फैल गई। हादसे की भायवहता को देखते हुए हाईवे को बंद कर दिया गया और ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि इस घटना में भी किसी के घायल होने की खबर नहीं आई। बता दें कि जो टैंकर पलटा वह जालंधर से तेल लेकर मंडी गोबिंदगढ़ के पेट्रोल पंप पर जा रहा था।

Filed under Delhi Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.