Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

शाजापुर में श्रीराम यात्रा पर पथराव, रात भर चली पत्थरबाजों की धरपकड़, 8 गिरफ्तार, धारा 144 लागू

शाजापुर में श्रीराम यात्रा पर पथराव, रात भर चली पत्थरबाजों की धरपकड़, 8 गिरफ्तार, धारा 144 लागू

मध्‍यप्रदेश के शाजापुर जिले में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आमंत्रण के लिए सोमवार शाम को कीर्तन करते लोग कलश यात्रा निकाल रहे थे। तभी सायंफेरी श्रीराम यात्रा में विघ्न पैदा करते हुए कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने पथराव किया। तलवार से हमला भी किया। सर्चिंग अभियान चलाकर पुलिस ने रातभर आरोपियों की धरपकड़ की। घटना में शामिल आरोपितों में से आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शाजापुर में श्रीराम फेरी पर हुए पथराव का जवाब देते हुए कहा कि जो पथराव करते हैं कि जनता उन्हें करारा जवाब देती है। 2023 के चुनाव में जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया है। मध्यप्रदेश में नक्सलवाद-डकैत खत्म हो गया है और आज जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जा रहा है, वहां पत्थरबाज खत्म हो गए तो शाजापुर और एमपी में क्या चलेंगे। प्रदेश में मोहन यादव की सरकार मुस्तैद हैं।

ये है मामला

शहर के सोमवारिया क्षेत्र में श्रीराम की संध्या फेरी में मस्जिद के पास से कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने पथराव किया। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में तनाव के हालात बन गए। इसे देखते हुए पूरे शहर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। घटना सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। धारा 144 लागू कर दी गई है। देर रात 24 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पूजित अक्षत बांटने के दौरान हुआ हमला

श्री राम फेरी सोमवार शाम साढ़े 7 बजे कांचीवाड़ा चौक से रवाना हुई थी। हिंदू संगठन से जुड़े युवा फेरी निकालकर अक्षत बांट रहे थे। श्रीराम धुन जयकारे लग रहे थे। जैसे ही यात्रा हैप्पी मेमोरियल स्कूल के पास नागिन रोड पर स्थित मस्जिद के पास पहुंची, छह-सात लोगों ने यात्रा को रोक लिया। वे बोले यह हिंदुओं का मोहल्ला नहीं है, यहां फेरी मत निकालो। इस पर यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि यह यात्रा पूरे शहर में निकल रही है। यह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। यहां हिंदू समाज के लोग भी रहते हैं। जलील पटेल और शहजाद खान (निवासी मगरिया) ने उन्हें रोक लिया और कुछ लोगों को एक मकान में ले जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वहां मुस्लिमों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ में अतीक कालिया, जहीर उर्फ लंगड़ा, अतीक का भाई, अमन कुरैशी, सरफराज, ईशाक खरखरे, राजा खान, सादान खान, रूवाब खान, अजहर खान, आफताब, वकील कान, सद्दाम खान, मंजूर खान, जहीर उर्फ बबलू, ईरशाद, सोहेल खान, सद्दाम, शब्बीर, सहू खान, हलील, खलील पठान, सलमान, मोहम्मद जावेद, मंजूर और अन्य लोगों ने गालियां देनी शुरू कर दी। यह पूछने पर कि गाली क्यों दे रहे हो, इस पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं ने भी घर की छत से पथराव किया।

तलवार से हमला किया

आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग तलवार लेकर मारने के लिए दौड़े। मंजूर ने तलवार से हमला किया। हमले में ललित कुशवाह के सिर में चोट लगी। पथराव में कुणाल, ढोली सोनू, प्रशांत कुशवाह, चेतन प्रजापति और निखिल प्रजापति को चोट आई।

पुलिस ने हालात को संभाला

सूचना लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। एसडीएम नरेंद्रनाथ पांडे भी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदू संगठन से जुड़े लोग ने तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की। मामले की जानकारी लगने पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावत भी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोमवार रात को यात्रा निकल रही थी, उस समय विधर्मियों द्वारा पथराव किया गया, जिससे शहर में अशांति की स्थिति बनी। हमने पुलिस अधिकारियों से मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है। पथराव की घटना के बाद शाजापुर शहर में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों द्वारा कुछ वाहनों के कांच भी फोड़ दिए गए। स्थिति यह रही कि जिस क्षेत्र में श्री राम श्याम खेड़ी में पथराव की घटना हुई। तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से पुलिस बल बुलाकर शहर में तैनात कर दिया गया है।

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.